गुरुकुल शांति आश्रम में रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर में आर्य वीरांगनाओं को केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया मार्गदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2026

गुरुकुल शांति आश्रम में रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर में आर्य वीरांगनाओं को केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया मार्गदर्शन

गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण लोहरदगा परिसर में आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 21 में 2026 से आगामी 26 मई 2026 तक आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर 2026 का आयोजन के आज तीसरे दिन भव्यता के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य संपादित हो रहा है।

1 9
आज संध्या 4:00 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार श्री संजय सेठ जी ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे आर्य वीरांगनाओं को संबोधित किया एवं उत्साहवर्धन किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार आने वाले समय में रक्षा के क्षेत्र में सेना अध्यक्ष जैसे श्रेष्ठतम पदों में भी महिलाओं को मौका देने जा रही है। चाहे वह शिक्षा हो या राष्ट्र के सेना सभी श्रेणियां में महिलाओं का भागीदारी बढ़ी है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्थान बढ़ाया है ताकि भारत के सभी क्षेत्रों से महिला प्रतिभाओं को सम्मान मिले और अवसर मिल सके।

See also  रांची के जगरनाथपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, फर्जी कागजात बनाकर बेचने की थी तैयारी

2 7
उन्होंने गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य आचार्य शरद चंद्र आर्य जी की प्रशंसा करते हुए बताया कि यह बेहद नेक एवं श्रेष्ठतम कार्य में से एक है। आज जहां लोग नवरात्र में महिलाओं की पूजा करते हैं और फिर सामान्य स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे समय में विभिन्न जिलों जिनमें रांची फटी सिमडेगा लोहरदगा लातेहार गुमला एवं समीप के जिलों के दूरस्थ क्षेत्र के आर्य वीरांगनाओं को उनके शारीरिक, स्वास्थ्य, व्यायाम, योग प्राणायाम, लाठी चलाना, भाला चलाना एवं आत्मरक्षक विभिन्न जानकारी एवं प्रतिभा से उन्हें प्रतिभावान बनाना तथा चारित्रिक गुणों एवं बौद्धिक स्तर पर उन्हें श्रेष्ठतम जानकारी प्रदान करना बेहद श्रेयस्कर काम है।मौके पर गुरुकुल शांति आश्रम परिवार एवं आर्य वीर दल वनवासी महिला समिति एवं गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरचचंद्र आर्य जी के नेतृत्व में उनका पुष्पुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित एवं स्वागत किया गया।

3 7
मौके पर  चंद प्रजापति, लाल नवल लाल शाहदेव, आर्यवीर दल महामंत्री गणेश शास्त्री, व्यायाम शिक्षक आशीष आर्य, कुश्ती प्रशिक्षक महादेव आर्य, वरिष्ठ पत्रकार दीपक मुखर्जी, कार्यक्रम प्रबंधक बालकिशोर शाहदेव, समाजसेवी गुप्तेश्वर प्रसाद, सेवा वर्ती मनोज गुप्ता, हिंडाल्को सीएसआर के शोभा रानी मोहती, महिला शिक्षाविद संगीता मित्तल, रेखा सोनी, गुडूस प्रसाद, कौशल मित्तल, अभय भारती, रविंद्र दत्ता, मिथिलेश प्रजापति, रोहित आर्य, आलोक आर्य, व्यायाम शिक्षक गोपी आर्य, देव आर्य समेत समाजसेवी जन मौजूद रहे।

See also  पटना समेत 20 जिलों में कोहरे का असर, 50 मीटर विजिबिलिटी, बारिश को लेकर जारी की गई चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now