गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को छोड़कर भागने की कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2026

गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को छोड़कर भागने की कोशिश

गिरिडीहः सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम को एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई। एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने सदर अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद, उसने बच्चे को बाथरूम में छोड़कर अपने परिजनों के साथ अस्पताल से भागने की कोशिश की। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक गर्भवती नाबालिग छात्रा अपने स्वजन के साथ सदर अस्पताल पहुंची और बाथरूम में चली गई जहां उसने एक स्वस्थ नवजात बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची को जन्म देने के बाद रक्तस्राव हो रहा था लेकिन नाबालिग उसी स्थिति में सदर अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़कर भागने की असफल कोशिश करने लगी।इसी बीच रक्तस्राव होता देख स्वास्थ्य कर्मियों की नजर पड़ी तो उसे रोका गया और पूछताछ की गई। इसके बाद शौचालय से नवजात को बरामद करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात समेत नवजात को जन्म देने वाली नाबालिक को समुचित चिकित्सीय सुविधा प्रदान कराने को लेकर एंबुलेंस से चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु अस्पताल पहुंचाई जहां नवजात को एसएनसीयू में गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है जबकि नाबालिग प्रसूता को भर्ती कर उसे चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा रही है।
कानून के मुताबिक मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर सकती है। इस घटना के बाद सदर अस्पताल में दिन भर चर्चा का माहौल रहा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस और प्रशासन अब पूरे मामले की तह तक जाने में जुट गया है।

See also  EVM है Black Box ? एलन मस्क के बाद राहुल गांधी ने भी उठाए ईवीएम से चुनाव पर सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now