IPL में बिहार की हो अपनी टीम, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मांग का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया समर्थन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2026

IPL में बिहार की हो अपनी टीम, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मांग का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया समर्थन

पटनाः IPL 2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चाहे वो पटना के ईशान किशन हों, समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी या फिर गोपालगंज के साकिब हुसैन। सभी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से चर्चा में बने हुए हैं।आईपीएल का रोमांच अभी अपने चरम पर है। इसी बीच बिहार के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बिहार फ्रेंचाइजी की मांग की है।
‘IPL में बिहार की टीम होनी चाहिए’ : सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया है। कहा है कि उनका बिना शर्त समर्थन बिहार की टीम के लिए रहेगा। उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने लिखा बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं। लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं।
‘ईशान किशन से लेकर वैभव सूर्यवंशी बिहार के’ : अनिल अग्रवाल ने आगे लिखा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में एकदिवसीय दोहरा शतक लगाया। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं।
‘बिना शर्त समर्थन दूंगा’ : अनिल अग्रवाल ने कहा कि मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से बिना शर्त समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक भावना है। अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का प्रतिभा मैदान पर दिखे।


सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा- CM : अनिल अग्रवाल के पोस्ट के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी प्रतिक्रिया आयी। उन्होंने कहा, ”आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं। बिहार के क्रिकेट ‘इमोशन’ के लिए सरकार स्पष्ट ‘विजन’ के साथ ‘मिशन’ मोड में कार्यरत है।आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।”

See also  झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, 2022 बैच के है दोनों अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now