झारखंड में 27 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 12 जिलों में पारा 40 के पार, पलामू में 45.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2026

झारखंड में 27 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 12 जिलों में पारा 40 के पार, पलामू में 45.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

रांचीः राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा 45 डिग्री के पास कर चुका है। गुरुवार को पलामू में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 3809 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। सुबह 10 बजे से ही तपती गर्मी का असर दिखने लगता है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। पिछले चार पांच दिनों के दौरान राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है।
पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में तो आग बरस रही है। इन जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast में बताया गया कि अगले पांच दिनों तक यानी 22 से 26 मई तक अधिकतम तापमान के गिरने के संकेत नहीं हैं।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि 22 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, 23 मई को इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य (Jharkhand Weather) में यह स्थिति 27 मई तक बने रहने की संभावना है। राजधानी में लोग बाहर निकलने से पूर्व गमछा लेकर निकल रहे हैं, ताकि सिर और पूरे शरीर को हीटवेव की चपेट से बचाया जा सके।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की व कुछेक जगहों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 10.2 मिमी धनबाद के पंचेत में रिकॉर्ड किया गया।वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रांची के नामकुम का रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक यानी 22 से 26 मई के बीच अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की पूरी संभावना है।
ऐसा रहेगा रांची में अगले चार दिनों का तापमान
22 मई : अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
23 मई : अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
24 मई : अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
25 मई : अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस

See also  अमेरिकी बमबाजी से पहले 4000 KG यूरेनियम लापता, बन सकते हैं 10 परमाणु बम; ईरान ने बढ़ाई चिंता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now