बिहार में भीषण गर्मी, 5 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट, कैमरे सबसे गर्म

बिहार में भीषण गर्मी, 5 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट, कैमरे सबसे गर्म

पटनाः बिहार में नमी युक्त पुरवा हवा और पछुआ का मिश्रण बने होने के कारण मौसम (Bihar Weather Update May 2026) का तेवर बदला हुआ है। राजधानी सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना होने के कारण लोग असहज गर्मी महसूस कर रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिण भाग गर्म बना रहेगा। प्रदेश के औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर एवं रोहतास में उष्ण लहर (लू) को लेकर रेड अलर्ट (Bihar Heatwave Red Alert) जारी किया गया है।वहीं, उत्तर बिहार के के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। इन स्थानाें पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।
अधिकतम तापमान में वृद्धि
बुधवार को छपरा और वाल्मीकि नगर को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 38.4 डिग्री सेल्सियस एवं 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर (भभुआ) प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज हुआ।
मधुबनी जिले में 35 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। राज्य के वाल्मीकि नगर में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, अन्य जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा।राज्य के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद एवं छपरा का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।रोहतास का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री, औरंगाबाद का 41.6 डिग्री एवं छपरा का 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इन स्थानों पर गर्म दिन जैसे हालात बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

See also  गोपाल खेमका की हत्या मामले में नप गए थानेदार, पटना IG ने गांधी मैदान थाने के SHO पर की कार्रवाई

प्रमुख शहरों का तापमान:

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना38.428.6
गयाजी39.228.2
भागलपुर37.127.4
मुजफ्फरपुर34.827.7
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now