झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, 2022 बैच के है दोनों अधिकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2026

झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, 2022 बैच के है दोनों अधिकारी

रांचीः झारखंड में बड़े पैमाने पर डीएसपी का तबादला बुधवार को किया गया। पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए राज्य सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इस संबंध में बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। आदेश के अनुसार, 2022 बैच के दोनों IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी वेदांत शंकर को एएसपी चास, बोकारो के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे एसडीपीओ किस्को के पद पर कार्यरत थे। वहीं, आईपीएस अधिकारी अमित आनंद को एसडीपीओ बड़कागांव बनाया गया है। इससे पहले वह एसडीपीओ हजारीबाग के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

See also  मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर संदिग्ध आईपी कैमरा मिलने से सनसनी, ATS ने शुरू की जांच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now