एमएस धोनी IPL छोड़ NSG कैंप पहुंचे, कमांडोज के साथ की शूटिंग प्रैक्टिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

एमएस धोनी IPL छोड़ NSG कैंप पहुंचे, कमांडोज के साथ की शूटिंग प्रैक्टिस

डेस्कः टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपना अंतिम टी-20 आईपीएल मैच चेन्नई में खेलेंगे या नहीं इस बात को लेकर हो रही चर्चा और कयासों के बीच एमएस धोनी चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड(NSG) रीजनल हब पहुंचे। वहां पहुंचते ही माही का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। एसएस धोनी ने एनएसजी कैंप में जवानों के साथ समय बिताया। धोनी ने मशीनगन भी चलाई और पिस्टल से निशाना भी लगाया।
कमांडोज से पूछा – फिट लगा रहा हूं? एमएस धोनी ने कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया, खाना खाया-बातें की। इस दौरान धोनी ने पूछा – ‘फिट लग रहा हूं न।’ इस पर वहां मौजूद कमांडोज ने कहा – ‘पिछली बार आए थे तब इससे ज्यादा फिट थे।’ जिस पर धोनी ने कहा – ‘समय के साथ मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है।’ बता दें कि धोनी साल 2023 में भी कैंप में जा चुके हैं।


आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को दो वर्ल्डकप समेत आईसीसी के सभी बड़े खिताब दिला चुके एमएस धोनी इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी की थी।
धोनी हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? एमएस धोनी हैदराबाद के खिलाफ आज होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं इसकी अभी तक कोई सही जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह माना जा रहा है कि वे चेपॉक में मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। यदि वे आज का मैच नहीं भी खेले तो उनके फैंस को उनकी झलक देखने को तो जरुर मिलेगी। बता दें कि काफ इंजरी के चलते वह इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
क्या CSK ने फैंस को बनाया पागल?
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को लेकर फैंस को पागल बनाया और सिर्फ उनकी वापसी का दिलासा दिया।धीरे-धीरे सीजन समाप्त होने की तरफ बढ़ चला है लेकिन फ्रेंचाइजी ने माही को लेकर दूसरा कोई अपडेट नहीं दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई धोनी को लेकर क्या अपडेट देती है। दूसरी तरफ देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या माही आखिरी 2 लीग मैच में खेलते हुए नजर आते हैं या नहीं।

See also  बिहार में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर के बाद सनसनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now