वंदे भारत समेत 3 ट्रेनों पर पथराव,मुजफ्फरपुर में डेढ़ घंटे के अंदर टूटे कई काचों के शीशे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

वंदे भारत समेत 3 ट्रेनों पर पथराव,मुजफ्फरपुर में डेढ़ घंटे के अंदर टूटे कई काचों के शीशे

मुजफ्फरपुरः सोनपुर रेल मंडल के अंदर मुजफ्फरपुर जंक्शन और रामदयालु नगर स्टेशन के बीच रविवार शाम को डेढ़ घंटे के अंदर वंदे भारत समेत तीन ट्रनों पर पथराव की घटना हुई। इस घटना ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े कर दिये। इस घटना में ट्रेनों के कई कोचों के शीशे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रेन में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। खिड़की के पास बैठे कई यात्री खुद को बचाने के लिए सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। यात्रियों ने तत्काल रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को इसकी सूचना दी।
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: जानकारी के अनुसार, रविवार शाम सबसे पहले ट्रेन संख्या 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर मझौलिया और खबरा के समीप पत्थरबाजी की गई। पत्थरों की चोट से ट्रेन के तीन कोचों की खिड़कियों के शीशे आंशिक रूप से टूट गए।
इन ट्रेनों को भी बनाया गया निशाना: इसके कुछ देर बाद इसी रेलखंड पर चल रही ट्रेन संख्या 15550 पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस को भी अलग-अलग स्थानों पर निशाना बनाया गया। तीनों ट्रेनों के कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
खगाली जा रही CCTV: एक के बाद एक तीन ट्रेनों पर पथराव की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल और रेल सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और मामले की जांच शुरू कर दी। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा सके।
रेल एसपी का बयान: मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। इसी दौरान अन्य ट्रेनों पर भी पत्थर फेंके जाने की घटनाएं सामने आई हैं। रेल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग रेलवे लाइन किनारे खड़े थे और ट्रेन गुजरने के दौरान उस पर पत्थर फेंके गए।

See also  बिहार में कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार पर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now