सीवान में सोना लूटकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

police shot accused of jewellry loot ankit kumar

सीवानः जिला के सिसवन थाना इलाके के घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया हैं।बताया जा रहा है कि आधी रात को पुलिस और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने के बाद अंकित कुमार को सीवान सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया।
क्या हैं पूरा मामला
सीवान जिले में चर्चित जीरादेई थाने के जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में घायल कर दिया गया।घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो श्रीनिवास सिंह का पुत्र है।अंकित सिंह 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र में हुई करीब 40 लाख रुपये की आभूषण लूटकांड में शामिल बताया जा रहा है।
घटना के बारें में सिवान संवाददाता ने क्या बताया?
पुलिस सूत्रों के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी। हालांकि पूरे मामले पर पुलिस फिलहाल आधिकारिक रूप से खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।
एसपी ने चार विशेष टीमों का गठन किया गया था
इससे पहले लूटकांड के बाद एसपी पूरण कुमार झा के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने पहले गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर कई आरोपियों को दबोचा था और उनके पास से लूटे गए आभूषण व हथियार बरामद करने का दावा किया था।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. डॉक्टरों के अनुसार गोली आर-पार हो चुकी है और आरोपी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
मुठभेड़ के बारें में बताने से पुलिस का इनकार
घटना रात के समय हुई हैं।पुलिस ने मुठभेड़ की सही जगह बताने से इनकार कर दिया है। मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने इसे रोक दिया।इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से भी पुलिस ने मना कर दिया है।

See also  आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, बिहार में 21 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now