NEET-UG 2026 paper leak case: NTA की एक्सपर्ट टीचर ने ही लीक किया था बायोलॉजी का पेपर, CBI ने मनीषा गुरुनाथ मंडारे को किया अरेस्ट

NEET-UG 2026 paper leak case: NTA की एक्सपर्ट टीचर ने ही लीक किया था बायोलॉजी का पेपर, CBI ने मनीषा गुरुनाथ मंडारे को किया अरेस्ट

डेस्कः नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में सीबीआई के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है।CBI ने बॉटनी की सीनियर टीचर और मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया है। जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। CBI के मुताबिक, मनीषा मंधारे को NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। इसी वजह से उसे बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी। जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान उसने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए कई NEET अभ्यर्थियों को जोड़ा था। पुलिस मनीषा वाघमारे को पहले ही 14 मई को गिरफ्तार कर चुकी है।
मनीषा मंडारे पुणे के शिवाजीनगर में स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में बॉटनी की लेक्चरर हैं। मनीषा पिछले पांच से छह वर्षों से एनटीए के लिए नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया में योगदान दे रही थीं।CBI की जांच में पता चला है कि मंधारे अपने पुणे स्थित घर पर छात्रों के लिए खास कोचिंग क्लासेस चलाती थी। इन क्लासेस में उसने बॉटनी और जूलॉजी के कई संभावित सवाल छात्रों को बताए, उन्हें नोटबुक में लिखवाया और किताबों में मार्क भी करवाया। जांच में पाया गया कि इन सवालों में से ज्यादातर सवाल 3 मई 2026 को हुई असली NEET-UG परीक्षा के पेपर से मेल खाते थे। CBI ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 जगहों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। अब इन सभी इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी सबूतों की गहराई से जांच की जा रही है।
6 जगहों पर छापेमारी कर 9 लोगों को पकड़ा
गौरतलब है कि यह मामला शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के बाद 12 मई 2026 को CBI ने दर्ज किया था। केस दर्ज होते ही कई विशेष टीमें बनाई गईं और देशभर में छापेमारी शुरू की गई। CBI ने बताया कि अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों को पुणे की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।
केमिस्ट्री और बायोलॉजी पेपर लीक के बिचौलियों की हुई पहचान
जांच एजेंसियों का कहना है कि अब तक की पड़ताल में केमिस्ट्री और बायोलॉजी पेपर लीक के असली स्रोत का पता चल चुका है। साथ ही उन बिचौलियों की भी पहचान हुई है, जिन्होंने लाखों रुपये लेकर छात्रों को उन स्पेशल क्लासेस तक पहुंचाया, जहां परीक्षा में आने वाले सवाल पहले से बताए जा रहे थे। CBI का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल को लेकर छापेमारी जारी है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ जारी है।जांच पूरी निष्पक्षता और प्रोफेशनल तरीके से की जा रही है और ये जारी रहेगी।
पीवी और मनीषा के बाद एक और बड़ी गिरफ्तारी की संभावना
इस मामले में केमेस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी और बॉटनी की टीचर मनीषा गुरुनाथ दोनों NTA ने NEET- UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। दोनों ने ही पेपर लीक करने के लिए पुणे की ही रहने वाली मनीषा वाघमारे नाम की महिला का सहारा लिया था। मनीषा वाघमारे ने ही NEET की तैयारी करने वाले पैसों वाले घराने के स्टूडेंट जुटाए।इसके बाद एक स्पेशल क्लास पीवी कुलकर्णी के लिए और एक स्पेशल क्लास मनीषा रघुनाथ के लिए चलाई गई। और इसी स्पेशल क्लास में पेपर लीक किया गया। मनीषा वाघमारे अब इस पेपर लीक केस में एक अहम कड़ी है। मनीषा का अकाउंट भी सीज किया गया है सूत्रों के मुताबिक इस केस में एक और बड़ी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

See also  NEET UG परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश,पेपर लीक होने के बाद कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now