आलमगीर आलम ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जेल से छूटने के अगले दिन पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे

रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आलमगीर आलम पूरे परिवार के साथ पहुंचे और हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

WhatsApp Image 2026 05 15 at 8.52.54 PM
आलमगीर आलम के साथ उनकी पत्नी पाकुड़ विधायक निशात आलम और उनके बेटे व पोते भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। कथित टेंडर घोटाले में करीब दो साल जेल में रहने के बाद सोमवार को उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली और गुरुवार को वो होटवार जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर आने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात हुई। आलमगीर आलम और हेमंत सोरेन की मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है। जिस तरह से मंत्री राधा कृष्ण किशोर और इरफान अंसारी के कारण गठबंधन में खटास की खबरें आ रही थी, उसी बीच इन दोनों की मुलाकात ने नये संकेत दिये है। झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में वित्त, ग्रामीण कार्य विभाग और संसदीय कार्य मंत्री थे। आलमगीर के जेल से बाहर आने के बाद कयास लगाये जा रहे है कि वो एक बार फिर से हेमंत सोरेन के कैबिनेट में वापस आ सकते है। हालांकि इन दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई उसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि वर्तमान राजनीतिक हालात पर दोनों के बीच चर्चा हुई है।

See also  रांची में जमीन कारोबारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

WhatsApp Image 2026 05 15 at 8.52.32 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now