रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लोगों से पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल और सोना-चांदी की खरीद एक साल के लिए बंद करने की अपील पर जेएमएम ने तीखा तंज कसा है। जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टार्च ने देश के वर्तमान स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री को खुला खत लिखा है और उसमें 09 मांग सामने रखी है।
जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टार्य द्वारा लिखी गई चिट्ठी में पीएम मोदी की अपील पर पलटवार करते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री अपने विदेश यात्रा को एक साल के लिए स्थगित कर दें, विशेष परिस्थिति को छोड़कर। बीजेपी की ओर से की जाने वाले रोड़ शो और रैलियों को एक साल तक रोक दिया जाए। इसके बाद प्रधानमंत्री से तीसरी मांग की गई है कि वो अपने कथित कॉरपोरेट मित्रों का ऋण माफ करना बंद कर थे। चौथी मांग कि गई है कि बीजेपी शासित 22 राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री अपने काफिले पर एक साल के लिए रोक लगा दे।
Nation 1st
Citizens Thrust.@HemantSorenJMM @PMOIndia @INCIndia @JmmJharkhand pic.twitter.com/ybe1mYCJhk— Supriyo Bhattacharya (@Supriyo__JMM) May 12, 2026
पांचवी मांग के रूप में लिखा गया है कि जल, जंगल, जमीन अपने कथित कॉरपोरेट मित्रों को देना बंद कर दे। छठी मांग है कि देश में उत्पादित वस्तुओं को बढ़ावा दिया जाए।सातवीं मांग कि गई है कि कृषि उत्पाद एवं खाद्य वस्तुओं पर एमएसीपी लागू किया जाए। आठवीं मांग के रूप में सोना का स्त्रीधन का प्रतीक बताया गया है और नौवें प्वाइंट में लॉकडाउन थोपनी की बात कही गई है।


