शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ लोगों ने रचा था षडयंत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2026

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ लोगों ने रचा था षडयंत्र

डेस्कः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ हत्कया की जांच में गठित स्पेशन इन्वेस्टिगेशन टीम के सदस्यों ने बिहार और यूपी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के नाम मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह बताये गये हैं। इनमें दो युवक विक्की मौर्य और मयंक राज मिश्रा बिहार के बक्सर जिले का निवासी हैं। वहीं राज सिंह यूपी के बलिया जिले के आनंदनगर इलाके का निवासी बताया गया है। तीनों को हवाई मार्ग से कोलकाता लाकर सोमवार को उत्तर 24 परगना के बारासात कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी आरोपियों को 13 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि किसने इस गिरोह को चंद्रनाथ की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वे पूरे गिरोह के सदस्यों को दबोचने में सफल होंगे और चंद्रनाथ हत्या के कारण का पर्दाफाश होगा।
आठ लोगों ने रचा था हत्या का षड्यंत्र
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों के गिरोह में कुल आठ लोग शामिल थे। इन लोगों ने ही मिलकर हत्या का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया था। गिरोह के पांच सदस्य अब भी फरार बताये गये हैं। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि चंद्रनाथ की हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए जिस शातिर ने इस गिरोह को सुपारी दी थी, वह कौन है।

See also  तेज बारिश के बीच जोरदार धमाका और जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now