सम्राट कैबिनेट के 8 मंत्रियों को नया आवास आवंटित, निशांत को 2 देशरत्न मार्ग का सबसे चर्चित बंगला

सम्राट कैबिनेट के 8 मंत्रियों को नया आवास आवंटित, निशांत को 2 देशरत्न मार्ग का सबसे चर्चित बंगला

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के सरकारी आवास भी तय कर दिए गए हैं। भवन निर्माण विभाग ने सोमवार को आवास आवंटन से जुड़ा आधिकारिक आदेश जारी किया।नई सरकार में पहली बार मंत्री बने आठ चेहरों को नए सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। वहीं 26 मंत्रियों के पुराने आवासों को बरकरार रखा गया है।
निशांत कुमार को मिला चर्चित 2 देशरत्न मार्ग
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को राजधानी पटना का चर्चित 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस आवास को काफी अहम माना जाता है।निशांत कुमार को यह बंगला मिलने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है। सम्राट सरकार में निशांत कुमार की बढ़ती अहमियत से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है।
इन मंत्रियों को भी मिले नए बंगले
योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित 13/20 डुप्लेक्स बंगला मिला है। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र को 12 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया गया है।डेरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड का बंगला दिया गया है। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 33 हार्डिंग रोड स्थित आवास मिला है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को VIP बंगला
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को 13 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। वहीं समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता को 15 हार्डिंग रोड का आवास मिला है।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित 10/20 डुप्लेक्स बंगला दिया गया है।पटना के हार्डिंग रोड और देशरत्न मार्ग इलाके को राजधानी का सबसे बड़ा वीआईपी जोन माना जाता है।
26 मंत्रियों का पुराना आवास बरकरार
सरकार ने कई वरिष्ठ मंत्रियों के पुराने सरकारी आवास भी बरकरार रखे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत 26 मंत्रियों के आवास यथावत रखे गए हैं।भवन निर्माण विभाग ने इन आवासों को 15 अप्रैल के प्रभाव से नियमित कर दिया है।सरकार का कहना है कि प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चा
मंत्रियों के सरकारी बंगले हमेशा बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय रहे हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वीआईपी आवासों का आवंटन नेताओं की राजनीतिक अहमियत का संकेत भी माना जाता है।नई सरकार में किस मंत्री को कौन सा बंगला मिला, इसे लेकर सत्ता गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।अब आने वाले दिनों में नए मंत्री अपने-अपने आवासों से विभागीय कामकाज शुरू करेंगे।

See also  बिहार में पूर्व मुखिया की बीच सड़क हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने मारी 16 गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now