बहू ने ससुर को उतारा मौत के घात, तकिये से दबाकर कर दी हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

बहू ने ससुर को उतारा मौत के घात, तकिये से दबाकर कर दी हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

रांचीः पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर में बहू ने ससुर की हत्या कर दी. हत्या तकिये से दबाकर की गयी।मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की गहन जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, विद्यानगर निवासी बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। शुरुआती जांच और घर के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर पुलिस का शक बहू की ओर गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि बहू और ससुर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
घटना के वक्त घर में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर बहू ने अपने ससुर पर हमला कर दिया और तकिए से उनका मुंह दबा दिया। जिससे दम घुटने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

See also  हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर JMM-जय भारत पार्टी के साथ तीसरा मोर्चा बनाया, 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now