- Advertisement -

रांची के बेड़ो में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पकौड़ी खिलाने के बहाने जंगल के पास ले गए, एक मकान में बारी-बारी से किया रेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

रांची में 9 युवकों पर गैंगरेप का आरोप, SIT ने 7 को किया गिरफ्तार

रांचीः राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।यह मामला बेड़ो थाना क्षेत्र का है। यह घटना 7 मई दिन गुरुवार की है। पीड़िता की मौसी ने 8 मई को बेड़ो थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में पीड़िता की मौसी ने बताया कि उसकी भतीजी रांची की रहने वाली है, जो पिछले दो वर्षों से उसके साथ रहती है। गुरुवार की अपराह्न लगभग सवा चार बजे वह साप्ताहिक गुरुवार बाजार गई थी।
बहला-फुसला कर जंगल के पास ले गए
जब वह बाजार से अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान बेड़ो के जामटोली रोड स्थित केनरा बैंक के समीप एक युवक ने पीड़ता को बहला फुसलाकर और पकौड़ी खिलाने का प्रलोभन दिया।साथ ही वे पैदल चलकर बेड़ो थाना क्षेत्र के जामटोली गांव पहुंचे। वहीं, उस युवक व उसका दोस्त दोनों जंगल के समीप बेड़ो टिकरा टोली गांव निवासी टारजन उरांव के अर्धनिर्मित घर में ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दिया।

See also  NDA के बाद बाद अब झारखंड में 'इंडिया' अलाइंस में शुरू हुई खटपट, तेजस्वी कांग्रेस और हेमंत के एकतरफा फैसले से नाराज

प्राथमिकी के अनुसार, बेड़ो स्थित केनरा बैंक के पास उसे 21 साल का राजा बड़ाइक मिला। वह लड़कीद को पकौड़ी खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर हरिहरपुर जामटोली पैदल ले गया। वहां 20 साल के कामेश्वर लोहरा नामक युवक मिला। दानों लड़की को एक निर्माणाधीन मकान में ले गये और उसके बाद बारी-बारी से लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। लड़की रात 12 बजे अपने मौसी के घर पहुंची और व्यथा सुनायी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now