बोकारो एयरपोर्ट के पास अतिक्रमण हटाने गई BSL सिक्योरिटी टीम पर पथराव, 2 होमगार्ड जवान घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

बोकारो एयरपोर्ट के पास अतिक्रमण हटाने गई BSL सिक्योरिटी टीम पर पथराव, 2 होमगार्ड जवान घायल

बोकारो: स्टील सिटी बोकारो के सेक्टर 12-A स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थिति अनियंत्रित हो गई।दरअसल हुआ ये कि एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंड्रीवॉल के पास स्थित अवैध बस्ती को हटाने पहुंची बीएसएल (BSL) सिक्योरिटी की टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

26655453 bokaro1 aspera

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए काली मंदिर के पास खाली जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और झोपड़ीनुमा घर बनाकर रह रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद बीएसएल की सिक्योरिटी टीम तीन गाड़ियों पर सवार होकर शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई थी। इससे आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग के पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद बीएसएल की टीम जान बचाकर भाग खड़ी हुई।

See also  बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी, कहा- रिम्स की जमीन पर अवैध कब्जा प्रशासन ने कैसे होने दिया

इस हमले में दो होमगार्ड के जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना में घायल दोनों होमगार्ड के जवानों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।घटना के बाद बीएसएल के सुरक्षा इंचार्ज आलोक चावला ने लॉ डिपार्टमेंट और नगर प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और जवानों पर हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बोकारो जिला प्रशासन ने बोकारो एयरपोर्ट बाउंड्रीवॉल से सटे अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। जहां से सभी को हटाने का काम किया गया था।हटाए गए लोग सेक्टर 12 ए में अतिक्रमण कर झोपड़ीनुमा घर बना लिया है। जिसे हटाने के लिए BSL की सिक्योरिटी विभाग की टीम गई थी।

एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बॉउंड्रीवॉल निर्माण है लक्ष्य

जानकारी के अनुसार बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा था।प्रशासन का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए वहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण करना है।बीएसएल के प्रवक्ता मणिकांत धान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हवाई अड्डे की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके रास्ते में आने वाले किसी भी अवैध निर्माण को हटाया जाना अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा टीम पर हमला एक गंभीर अपराध है।

See also  जीजा के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या,10 साल के बेटे ने खोला अवैध संबंध का राज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now