पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, संजय सिंह बोले- BJP का ‘सुपारी किलर’

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, संजय सिंह बोले- BJP का 'सुपारी किलर'

डेस्कःपंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर शनिवार (09 मई, 2026) को ईडी ने छापामारी की। चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित आवास पर सुबह 7 बजे करीब 20 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी पहुंचे।इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी संख्या CIA और SF के जवान तैनात किए गए हैं। सुबह 7:25 बजे रेड की कार्रवाई शुरू हुई, जो लगातार जारी है।भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा  काफी ताकतवर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह उद्योग मंत्री हैं।
इन मामलों में हुई कार्रवाई
ED की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, FEMA उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और पैसों के संदिग्ध लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी ने लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की। जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के समय संजीव अरोड़ा (Punjab Minister Raid) देश में मौजूद नहीं थे। वह आधिकारिक दौरे पर नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम गए हुए हैं। वहां वे ‘इनवेस्ट पंजाब’ कार्यक्रम के जरिए पंजाब में निवेश लाने के लिए उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव की कोशिश बताया। गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में भी ED ने संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस समय औद्योगिक जमीन आवंटन में कथित गड़बड़ियों की जांच की जा रही थी। अब ED विदेशों से जुड़े फंड ट्रांजैक्शन और अन्य आर्थिक मामलों की जांच कर रही है। वहीं, संजीव अरोड़ा ने कहा है कि अगर उनके खिलाफ कोई भी गलत काम साबित होता है तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now