- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मिनिस्टर, 28 मंत्री लेंगे शपथ

सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मिनिस्टर, 28 मंत्री लेंगे शपथ

पटनाः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली 21 दिन पुरानी एनडीए की सरकार का गुरुवार को विस्तार हो रहा है। कुल 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं।

Bihar cabinet expansion Live 1778123179049 v
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मंच पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वे गांधी मैदान तक रोड शो करते हुए आएंगे। छह महीने के भीतर प्रधानमंत्री की यह दूसरी बिहार यात्रा है।इससे पहले वे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पिछले साल नवंबर में आए थे। शपथ ग्रहण शुरू होने का समय 12.30 बजे निर्धारित है।
किस पार्टी के कितने मंत्री बनेंगे?
विस्तार में भाजपा और जदयू कोटे के 12-12 मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा लोजपा (रा) के दो, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक-एक मंत्री शामिल होंगे। अधिक संभावना यह है कि छह महीने पहले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल अधिसंख्य चेहरे सम्राट मंत्रिमंडल की भी शोभा बढ़ाएंगे।भाजपा और जदयू कोटे के कुछ नए चेहरे भी शामिल किए जा रहे हैं। लोजपा (रा), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल पूराने चेहरे को भी इस बार भी अवसर देने का निणय किया है।इस तरह मंत्रियों का चयन क्षमता, सामाजिक संरचना और क्षेत्र को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। लोजपा (रा) के संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, हम के संतोष कुमार सुमन और रालोमो के दीपक प्रकाश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

See also  गोपाल खेमका की हत्या को लेकर राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा-बिहार को बना दिया 'क्राइम कैपिटल'

Bihar Cabinet Expension: भाजपा के संभावित मंत्रियों के नाम

विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एवं सुरेंद्र मेहता। भाजपा कोटे के मंत्री नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए, इसलिए भाजपा दो नए चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

Bihar Cabinet Expension: जदयू के ये नेता बन सकते हैं मंत्री

जदयू के संभावित मंत्रियों की सूची इस तरह है:- निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, शीला मंडल, रत्नेश सदा एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now