- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किया इंकार, कहा-मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2026

ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किया इंकार, कहा-मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी

डेस्कः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के अगले दिन मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चुनाव में पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि वह चुनाव में हारी नहीं हैं, बल्कि 100 सीटों पर वोटों की लूट हुई है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ BJP से नहीं थी, हमें इलेक्शन कमीशन से भी लड़ना पड़ा था। चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण था। प्रजातंत्र की हत्या की गयी है। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे लोकभवन क्यों जाना चाहिए? अगर मुझे शपथ लेनी होती, तो मैं चली जाती। उन्होंने कब्जा कर लिया है। क्या आपको लगता है कि मैं इस्तीफा दे दूं? मैं नहीं जाऊंगी। मैं सड़कों पर थीं, मैं सड़कों पर ही रहूंगी।उन्होंने कहा कि इलेक्शन के बाद EVM मशीनों पर चार्ज लगाए गए। दो फेज में इलेक्शन होने के बाद, उन्होंने हमारे लोगों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया और अफसरों का ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। वे अपनी ही पार्टी के ब्यूरोक्रेट्स को ले आए।


इंडिया गठबंधन के नेता हमारे साथ
उन्होंने कहा कि मैंने इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा। मैंने 2004 में भी ऐसी ज़ुल्म नहीं देखी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन से लेकर INDIA अलायंस तक के लोगों ने मुझसे बात की। अखिलेश यादव कल आ रहे हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे बूथ से धक्का मारकर निकाला। मैं एक महिला थी, लेकिन मेरे साथ ऐसा कैसे व्यवहार कर सकते हैं। यदि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया, तो अन्य लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठंबधन के नेता हमारे साथ हैं। हम फाइट बैक करेंगे। यह डेमोक्रेसी की पूरी तरह से हत्या है। इसी तरह से वे महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीते, लेकिन हमलोगों ने टाइगर की तरह लड़ाई की है।
काउंटिंग सेंटर का हाईजैक किया गया
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने निर्णय किया है कि हम लोग एक्शन लेंगे।इस बारे में बाद में रणनीति खुलासा करेंगे। हम लोग 10 सदस्यीय सदस्यों के साथ एक फाइंडिंग कमेटी का गठन करेंगे। वे विभिन्न इलाकों में जाएंगे और दौरा करेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे कार्यालय पर कब्जा कर लिया गया। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार शुरू हुए हैं.उन्होंने कहा कि जो कल घटा,वह ब्लैक हिस्ट्री है। चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। वह दिल्ली के नेतृत्व में काम कर रहे थे। उन्होंने काउंटिंग सेंटर को हाईजैक किया।
हम लोग बाउंस बैक करेंगे
ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लोग पूरी दुनिया में है। लोगों को जानने दें कि कैसा अत्याचार किया गया। यदि वह खुद जीतते थे तो मैं कुछ नहीं बोलती, लेकिन जबरदस्ती हराया गया।ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल एक पार्टी की सरकार चाहती है। पूरी दुनिया में गलत मैसेज जा रहा है कि प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हम लोग बाउंस बैक करेंगे।बंगाल में हम लोगों ने फाइट किया। हमारी फाइट बीजेपी के साथ नहीं थी हमारी फाइट इलेक्शन कमीशन से था।इलेक्शन कमीशन बिक जाए. ऑफिसर वन साइड काम करे, तो क्या परिणाम होगा?

See also  घने जंगल में बाघ का किंग कोबरा से हुआ आमना-सामना, कौन जीता; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now