गिरिडीहः जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी निवासी बासुदेव साव (70 वर्ष) और लखिया देवी (65 वर्ष, पति लखपत साव) के रूप में हुई है। वहीं, धनपत साव (65 वर्ष) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि तीनों बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव के निवासी थे और माखमरगो में मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।



