- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना में पूर्व मंत्री के आवास के बाहर मिला नाबालिग लड़की का शव, हाथों में लगी थी मेहंदी, गले पर निशान

पटना में पूर्व मंत्री के आवास के बाहर मिला नाबालिग लड़की का शव, हाथों में लगी थी मेहंदी, गले पर निशान

पटनाः राजधानी पटना में नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।लाश को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा कि उसकी उम्र करीब 16 से 17 साल के बीच होगी। जहां शव पड़ा था उसके बगल की चहारदीवारी पूर्व मंत्री जमा खान के आवास की है।पुलिस के अनुसार लड़की के गले पर इंज्यूरी के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या के बाद लाश को फेंका गया है। लड़की कौन है अभी क्लियर नहीं है।सुबह स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तब उनकी लाश पर नजर पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम में लिली (खोजी कुत्ता) था। जिसने 1 किमी तक सर्च किया और फिर घटनास्थल पर वापस आ गया। मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ललित भवन के पीछे का है।

पटना में पूर्व मंत्री के आवास के बाहर मिला नाबालिग लड़की का शव, हाथों में लगी थी मेहंदी, गले पर निशान
डॉग स्क्वायड ने दो बार सर्च किया
डॉग स्क्वायड की टीम जब मौके पर पहुंची तो खोजी कुता लिली ने सर्च अभियान शुरू किया। शुरुआत में लिली मेन रोड के आसपास भटकता रहा। सड़क किनारे उसने सर्च किया। इसी दौरान एक गली में खोजी कुत्ता चला गया।गली के दोनों ओर झाड़ियां थी। डॉग स्क्वायड की टीम को लगा कि इसी गली में कुछ न कुछ जरूर मिलेगा, पर कुत्ता जिस रास्ते से गली में गया था, उसी रास्ते से घटनास्थल के पास पहुंच गया। टीम ने दो बार सर्च किया।
कचरे के बीच लाश
जहां लड़की की डेड बॉडी पड़ी थी, वहां कचरा पड़ा हुआ था। वहां पर बहुत सारे सूखे फूल पड़े थे और गिफ्ट के रैपर भी पड़े हैं। नाबालिग लड़की का आधा चेहरा फूलों के नीचे दबा है। नाबालिग के कपड़े देखकर लग रहा कि वो किसी अच्छे घर से है।कपड़े पर कुछ दाग भी दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उसे घसीटा गया है और फिर फेंक दिया गया हो।
हत्या कर शव फेंकने की आशंका
मौके पर पुलिस ने छाबीन की है। जिस जगह पर युवती की बॉडी मिली थी, उसे घेर दिया गया है। वहां पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। जब पुलिस छानबीन कर रही थी तब स्थानीय लोगों के बीच यही चर्चा हो रही थी कि लाश को किसने फेंका, लड़की कौन है?गली में रहने वाले युवक पंकज ने बताया कि, ‘सुबह यहां पर भीड़ लगी थी तो मैं भी देखने आया। भीड़ के पास जाकर देखा तो एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए IGIMS लेकर गई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की किस दिशा से आई थी।पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
FSL टीम और डॉग स्क्वाड टीम कर रही जांच
सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि, ‘फिलहाल FSL टीम और डॉग स्क्वाड टीम की मदद से साक्ष्य संकलन कर जांच कराई जा रही है। आगे जो कुछ भी निकाल कर सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।’फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

See also  पटना PMCH में सर्जरी के समय ऑपरेशन थियेटर की छत गिरी, डॉक्टर के पैर में लगी चोट, नर्स बाल-बाल बची
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now