- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दिल्ली के विवेक बिहार में 9 लोग जिंदा जले, AC ब्लास्ट होने से लगी आग

दिल्ली के विवेक बिहार में आठ लोग जिंदा जले, AC ब्लास्ट होने से लगी आग

डेस्कः रविवार की सुबह दिल्ली के विवेक बिहार में भीषण अग्निकांड हुआ है। चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों जलने से मौत हो गई है, जबकि 12 लोग इस अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गए है। फायर कर्मियों को घटना की जानकारी सुबह 3.47 मिनट पर दी गई थी। इसके बाद 14 फायर टेंकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। शुरूआती जांच में एसी ब्लास्ट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि जो शव मिले हैं. वो बहुत खराब हालत में मिले हैं।वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं।
‘AC में विस्फोट के कारण आग लगी’
स्थानीय निवासी रोहित ने बताया, ‘एसी में विस्फोट के कारण आग लगी… 12 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, कुछ लोग अब भी लापता हैं। आग सुबह लगभग 3:15 बजे लगी। दमकल गाड़ियां सुबह लगभग 3:37 बजे मौके पर पहुंच चुकी थीं।’
फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।इमारत में सुरक्षा इंतजामों की स्थिति भी जांच के दायरे में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।लोगों ने खुद भी राहत कार्य में मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं की तीव्रता के कारण स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण बनी रही। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान पूरी तरह खत्म होने के बाद ही हताहतों की सटीक संख्या स्पष्ट हो पाएगी।

See also  बेटी को शुरू हुए पीरियड्स, तो घरवालों ने मनाया जश्न, मर्दों ने पैसे चढ़ाकर चरणों में टेका माथा!, देंखे वीडियो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now