शिवहर के DDC बृजेश कुमार निलंबित, आय से अधिक मामले में कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2026

शिवहर के DDC बृजेश कुमार निलंबित, आय से अधिक मामले में कार्रवाई

पटनाःबिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी व शिवहर में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात बृजेश कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है।
सरकार के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने एडीएम सह डीएसओ मेधावी को डीडीसी का जिम्मा दे दिया है। शनिवार की शाम मेधावी ने डीडीसी का पदभार ग्रहण कर लिया है। राज्य सरकार ने छापेमारी के 40 दिन बाद यह कार्रवाई की है।
बताते चलें कि आय से 1.84 करोड़ रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 24 मार्च को डीडीसी बृजेश कुमार के पटना स्थित निजी आवास, सीतामढ़ी स्थित ससुराल, पश्चिमी चंपारण स्थित पैतृक गांव और शिवहर स्थित सरकारी आवास पर एक साथ छापेमारी की थी।

See also  झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह शुरू, रन फॉर झारखंड में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now