- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गढ़वा के प्रेमिका की शादी तय होने से प्रेमी हुआ नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की देने लगा धमकी

गढ़वा के प्रेमिका की शादी तय होने से प्रेमी हुआ नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की देने लगा धमकी

गढ़वाः प्रेम-प्रसंग में बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। खपरो मानपुर गांव में प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा।इसकी सूचना पर पहुंची रंका पुलिस युवक को समझाने का भरसक प्रयास कर रही है। दोपहर साढ़े तीन बजे तक युवक मोबाइल टावर पर ही चढ़ा हुआ है और वहां से कूदकर आत्महत्या की धमकी दे रहा है।
मामला रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव का बताया जाता है। खपरो गांव निवासी खुर्शीद अंसारी का पुत्र असद्दुल्लाह अंसारी का बगल के गांव मानपुर की एक युवती से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध बताया जाता है। इस क्रम में वह अक्सर अपनी प्रेमिका के घर मिलने जाया करता था।युवक के पिता खुर्शीद अंसारी एवं पूर्व मुखिया पति जुम्मन अंसारी ने बताया कि असद्दुल्लाह अंसारी दूसरे राज्यों में दिहाड़ी मजदूरी कर अच्छा खासा पैसा कमाता था। प्रेम में पूरी तरह आसक्त होने के वजह से अपनी कमाई का पैसा घर में माता पिता को नहीं देकर अपनी प्रेमिका और उसके घरवालों पर खर्च किया करता था।
इस बीच युवती की शादी उसके माता-पिता पिता द्वारा दूसरे जगह तय किए जाने की सूचना पर असदुल्लाह एवं उसके घरवालों ने आपत्ति जताई। मामला थाना तक पहुंचा। जहां रंका थाना में दोनों पक्षों ने शादी करने की सहमति जताई।मगर पुनः युवती की शादी दूसरे जगह तय किए जाने की जानकारी पर शनिवार के सुबह करीब आठ बजे युवती के प्रेम में पूरी तरह आसक्त युवक ने सरेआम आत्महत्या करने की नियत से एक सौ पच्चीस फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ कर आत्महत्या करने की बात कह रहा है।युवक के इस कदम से परिवार वालों में अनहोनी का डर साफ दिख रहा है। वहीं मौके पर पहुंची रंका पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

See also  रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इरफान अंसारी ने कहा-अमृता इंस्टिट्यूट के तर्ज पर होगा रिम्स-2 का निर्माण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now