- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Exit Poll 2026:असम में NDA की हैट्रिक? बंगाल में बड़ा उलटफेर,तमिलनाडु में TVK बनेगी किंगमेकर?

DESK: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल राज्य की राजनीति में एक संभावित बड़े बदलाव की आहट दे रहे हैं। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के सर्वे के मुताबिक मुकाबला बेहद करीबी है, लेकिन बढ़त BJP+ गठबंधन के पक्ष में जाती दिख रही है। खास बात यह है कि ये अनुमान 2021 के चुनाव परिणामों के मुकाबले एक बड़े राजनीतिक पुनर्संतुलन की ओर संकेत करते हैं।

1 5

सीटों का गणित: सत्ता बदलने की दहलीज पर?

एग्जिट पोल के अनुसार, BJP+ गठबंधन को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। यह आंकड़ा बहुमत के जादुई नंबर 148 से ऊपर है, यानी अगर रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। 2021 के चुनाव में BJP को 77 सीटें मिली थीं। उस आधार से देखें तो यह लगभग दोगुनी बढ़त का संकेत है।दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाला AITC+ गठबंधन 130 से 140 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। 2021 में AITC ने 215 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया था।

See also  इटखोरी सीओ के दबंगई मामले ने पकड़ा तूल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई की मांग

2 5

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।पांच अलग-अलग एग्जिट पोल सर्वे के नतीजों को मिलाकर किए गए एक बड़े ‘पोल ऑफ पोल्स’ में NDA की बढ़त और भी पक्की हो गई है।

3 5

Axis My India, JVC, P-MARQ, People’s Pulse और Matrize के अनुमानों को एक साथ देखें, तो ये सभी 126 सदस्यों वाली विधानसभा में NDA को 68 से 101 सीटों के बीच जीतते हुए दिखा रहे हैं. यह आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 63 सीटों से कहीं ज्यादा है।

4 5

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आते ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।ज्यादातर सर्वे जैसे पी-मार्क और मैटराइज का अनुमान है कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला डीएमके गठबंधन 122 से 132 सीटें जीतकर बहुमत के करीब पहुंच सकता है। वहीं पीपल्स पल्स ने डीएमके को 125 से 145 सीटें मिलने की संभावना जताई है जो बहुमत के 117 के आंकड़े से काफी ऊपर है। अगर ये नतीजे हकीकत में बदलते हैं तो स्टालिन लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर तमिलनाडु की दशकों पुरानी सत्ता बदलने वाली परंपरा को तोड़ देंगे।

See also  बिहार-झारखंड में दिखा भारत बंद का असर: आरा में रेल ट्रैक पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, दरभंगा में संपूर्ण क्रांति को रोका

5 5

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल ने सबको चौंका दिया है। एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक इस बार विपक्षी यूडीएफ (UDF) गठबंधन को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। इसका मतलब है कि केरल में एक बार फिर पुरानी परंपरा लौट सकती है जिसमें हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े फिलहाल कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के पक्ष में झुकते नजर आ रहे हैं।

6 5

पुडुचेरी के चुनाव नतीजों का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है। बंगाल में मतदान खत्म होते ही पुडुचेरी के भी एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए।राज्य में एनडीए (NDA), कांग्रेस लीडिंग गठबंधन (MGB) और एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के बीच कड़ा मुकाबला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now