- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

भागलपुर में सुबह-सुबह एनकाउंटर, दफ्तर में घुसकर EO की हत्या के मास्टमाइंड को पुलिस ने मार गिराया

भागलपुर में सुबह-सुबह एनकाउंटर, दफ्तर में घुसकर EO की हत्या के मास्टमाइंड को पुलिस ने मार गिराया

डेस्कः बुधवार की सुबह भागलपुर में एक बड़ा शूटआउट हुआ है। भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के मास्टरमाइंड नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी के पति रामधीन यादव को पुलिस ने मार गिराया है। छापेमारी के क्रम में उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पुलिसकर्मी पदाधिकारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया है।

इस एनकाउंटर को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया था, लेकिन हथियार बरामदगी के दौरान उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी में रामधनी ने भी डीएसपी नवनीत कुमार समेत तीन जवानों पर गोली चला दी; जवाबी कार्रवाई में रामधनी घायल हुआ और बाद में अस्पताल में मृत घोषित। दो सहयोगी, दीपक और रामधनी का साला, गिरफ्तार और पुलिस हिरासत में है।
कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर मौत
इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बाद में उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वारदात में कुल पांच अपराधी शामिल थे। इनमें से तीन हमलावर कार्यालय के अंदर घुसे थे, जबकि दो अन्य बाहर खड़े रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर खुलेआम हथियार लहरा रहे थे, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोग भयभीत हो गए और कोई भी उनका विरोध नहीं कर सका।बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज जैसे धार्मिक स्थल पर श्रावणी मेले से पहले करोड़ों के टेंडर पर कब्जे की होड़ में इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया।

See also  देवघर एयरपोर्ट पर 170 यात्रियों के साथ 39 मिनट तक हवा में मंडराता रहा विमान, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सकी लैंडिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now