कल्पना सोरेन पहुंची विधानसभा स्थित अपने चैंबर में, महिला एवं बाल विकास समिति के बैठक की अध्यक्षता की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2026

कल्पना सोरेन पहुंची विधानसभा स्थित अपने चैंबर में, महिला एवं बाल विकास समिति के बैठक की अध्यक्षता की

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रांची लौट गए है। उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पहुंची और महिला विधायकों के साथ बैठक की।


महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन के साथ इस समिति की सदस्य सविता महतो, निशात आलम और पूर्णिमा साहू के साथ विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में कल्पना सोरेन ने कई विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के समग्र विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है। महिला एवं बाल विकास समिति भी इसी दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

See also  चतरा में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, हजारीबाग का कुख्यात उत्तम यादव मारा गया,धमकी भरा वीडियो हुआ था वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now