जमशेदपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग,बागबेड़ा में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2026

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

जमशेदपुरः बागबेड़ा थाना क्षेत्र का स्टेशन चौक क्षेत्र रविवार देर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। बाइक सवार बदमाशों ने चौक से कुछ मीटर पर रेलवे लॉबी गेट के पास रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीके गौतम के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना रात करीब पौने 12 बजे की है। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल जीके गौतम को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिर में मारी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान एक गोली उनके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही वे गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रेल कर्मी लॉबी गेट की ओर जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस को मौके से खोखा मिला है।

See also  म्यूल बैंक खाता खुलवाने का मामलाः राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली के लोगों से की गई तीन करोड़ की ठगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now