- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने फिर पहुंचे,कहा- BJP के लोग बांट रहे हैं मिठाई, परिणाम के बाद हो जाएगा पेट खराब

हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने फिर पहुंचे, ममता बनर्जी के समर्थन में बीजेपी पर जमकर बोला हमला

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। चुनाव के पहले चरण में हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ टीएमसी के समर्थन में कई सभाएं की। हेमंत सोरेन के अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी टीएमसी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे है।

हेमंत ने TMC उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड़ शो और जनसभा
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक जीवन की सबसे कठिन चुनाव लड़ रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी उनका भरपूर साथ देते नजर आ रहे है। एक तरफ बीजेपी और दूसरी तरफ कांग्रेस के उम्मीदवारों से मिल रही चुनौती के बीच टीएमसी के समर्थन में हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव और अरविंद केजरीवाल खुलकर चुनाव प्रचार कर रहे है। झारखंड से सटे बंगाल के इलाकों में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने पहले चरण में टीएमसी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। रविवार को हेमंत सोरेन ममता बनर्जी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल पहुंच गए।
हेमंत सोरेन ने हावड़ा सीट से टीएमसी उम्मीदवार डॉक्टर राणा चटर्जी के समर्थन में टिकियापाड़ा स्टेशन से लेकर बेलगाछी तक दो किलोमीटर तक रोड़ शो किया। इसके बाद दमदम में जाकर टीएमसी उम्मीदवार के सभा की। हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में भी कई जगहों पर हमलोगों ने प्रचार किया। पहले चरण के चुनाव से स्पष्ट हो चुका है कि टीएमसी निकल चुकी है जीत के आगे। हम लोग राजनीतिक भविष्यवाणी करने वाले लोग नहीं है, हम लोग ग्राउंड वर्कर है, गांव के लोग, किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी लोग जिसको एक ऐसी सरकार की आवश्कता होती है जो उसके दुःखों में रहे, उनके दुःखों में उनका आंसू पोंछने के लिए खड़ा हो। हम लोग उनसे खबर लेते है। पहला चरण के चरण में मुख्य विपक्षी के रूप में जो बीजेपी का लोग है, अभी से ही मिठाई बांट रहा है। चिंता मत करों, परिणाम आयेगा तो सबका पेट खराब होगा जो मिठाई खाया है। क्योंकि बीजेपी जैसा झूठ बोलने वाला पार्टी देश में न कोई पैदा हुआ था न कभी पैदा होगा। अपने आपको दुनिया का सबसे बड़ा पार्टी, अपने आप को सबसे बड़ा संगठन ये बीजेपी के लोग अपने आप को कहता है। लेकिन इसके साथ-साथ उससे बड़ा झूठा पार्टी भी कोई नहीं है। ये लोग जो बोलता है वो करता नहीं है और जो करता है वो बोलता नहीं है। याद करिये जब 2014 में इन लोगों ने सरकार बनाया था तो क्या बोला था महंगाई घटाएंगे, महंगाई घटा क्या! 15 लाख खाते में आएंगे, करोड़ों नौकरियां आएंगी, कुछ नहीं हुआ और हुआ क्या इसके उलट सब को जन जन खाते खुलवा दिये। लाइन में लग-लग कर लोगों ने खाता खोला। सब को यही लगा कि 15 लाख खाता में आएगा, लेकिन हुआ क्या, खाता खोलने के बाद देश में नोटबंदी हो गई और घर का जीतना पैसा था सब बैंक में चला गया।

See also  गिरिडीह-धनबाद रोड़ पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वैन-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

दमदम उत्तर विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन ने टीएमसी उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की धरती ने हमेशा लोकतंत्र, अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा की है। आज यही लड़ाई आदरणीय ममता दीदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। वे बंगाल की पहचान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर काम कर रही हैं।जबकि भाजपा की राजनीति सिर्फ झूठे वादों और भ्रम फैलाकर सत्ता हासिल करने तक सीमित रही है। बंगाल की जनता, भाजपा के धनतंत्र को हराकर, लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now