बोकारो में NIA और ATS की संयुक्त छापेमारी, हाफिज और अजहर से की पूछताछ

खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी

बोकारो : चंदनकियारी के सूतरीबेड़ा गांव में रविवार देर रात एनआईए और झारखंड एटीएस की टीम अचानकर पहुंची। एनआईए और एटीसी की टीम ने गांव में हाफिज असगर और अजहर कमाल के घर छापेमारी की।
एनआईए और एटीएस की टीम ने दोनों के घरों को पूरी तरह खंगाला और कुछ कागजात भी अपने साथ ले गई। टीम ने किस मामले में दोनों के घर छापेमारी और पूछताछ के दौरान किस तरह की जानकारी मिली है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी दो दिन पहले भी एनआईए की टीम ने 4 राज्यों में छापेमारी की थी। झारखंड के 19 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी माना ये जा रहा है कि उस छापेमारी से इस मामले का कोई लिंक हो सकता है।

See also  पहलगाम टेरर अटैक पर सबसे महत्वपूर्ण बैठक: पीएम मोदी, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, रक्षा मंत्री और CDS,NSA एक साथ बैठे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now