- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा के कुडू में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2026

लोहरदगा के कुडू में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

लोहरदगा :  जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुलुवा खूंटा के समीप शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र के रोनिहा कोलसिमरी गांव निवासी किशोर भगत (32 वर्ष), उनकी मां बिशुन भगताइन (53 वर्ष) और चचेरे भाई निरंजन उरांव (26 वर्ष) स्कूटी संख्या जेएच01बीडी-0695 से रांची के मांडर स्थित एक अस्पताल जा रहे थे। वे वहां भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए निकले थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे 407 ट्रक संख्या जेएच01एई-4495 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 5.52.21 PM 1

 

हादसा इतना भीषण था कि किशोर भगत और निरंजन उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बिशुन भगताइन ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। बताया जाता है कि ट्रक में अंग्रेजी शराब लदी हुई थी, जिसका ड्राइवर कुडू थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जो बिना किसी को कुछ बताए अंग्रेजी शराब लदा 407 ट्रक को लेकर घर जा रहा था, इसी दौरान ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस दुर्घटना में ट्रक सवार बिनत मुंडा, विकास मिंज और सिंकू राम भी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। ट्रक में सवार तीनों लोग रांची के गांधीनगर कांके रोड के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एक घंटे तक के लिए सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद सड़क के दोनों किनारे वाहनों की कतार लग गई।

See also  शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, हीना शहाब की घोषणा के बाद सीटिंग RJD विधायक के टिकट पर संकट

WhatsApp Image 2026 04 24 at 5.52.22 PM

सड़क जाम की सूचना मिलते ही दलबल के साथ कुडू के अंचलाधिकारी संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। साथ ही अन्य सरकारी लाभ जल्द दिलाने का आश्वासन दिया गया। करीब एक घंटे के बाद जाम हटा और आवागमन सामान्य हुआ। कुडू थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक में लदी शराब के संबंध में भी जांच कर रही है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now