मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगी आग, वेटिंग रूम में मची अफरातफरी, तीन के अंदर शार्ट सर्किट की स्टेशन पर दूसरी घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2026

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगी आग, वेटिंग रूम में मची अफरातफरी, तीन के अंदर शार्ट सर्किट की स्टेशन पर दूसरी घटना

मुजफ्फरपुरः गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक बार फिर से आग लग गई। स्टेशन के पश्चिम दिशा में बने नए फुट ओवरब्रिज के नीचे स्थित टीवी सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके समीप ही वेटिंग रूम है, जहां काफी संख्या में यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे रहते हैं। वहां काफी संख्या में यात्री मौजूद थे।

गयाजी में आग से भीषण तबाही, 1000 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
आग के साथ निकल रही धुंआ से वेटिंग रूम में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।वहीं, रेल कर्मियों में भी कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

mzaffarpur station fire 1776908666039
तीन दिन पहले भी लगी थी आग
गौरतलब है कि इससे महज तीन दिन पहले ही जंक्शन के आरक्षण कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठने लगे हैं।इससे पहले भी जंक्शन पर कई बार आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूछताछ कार्यालय के सिग्नल सर्वर में शॉर्ट सर्किट, पुराने पैनल के पास डीजल गिरने से आग, प्लेटफॉर्म संख्या सात के नीचे तार बिछाने के दौरान आग और हाल ही में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के ओएचई से टकराव के कारण लगी आग जैसी घटनाएं शामिल हैं।

See also  रांची के अशोक नगर चोरी कांड के मुख्य आरोपी की पत्नी और प्रेमिका गिरफ्तार, 20 लाख कैश बरामद, आरोपी ने चोरी के पैसे से गांव में बनवाई सड़क
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now