दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या,यौन उत्पीड़न की आशंका, नौकर पर शक

दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या,यौन उत्पीड़न की आशंका, नौकर पर शक

DESK: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था।संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के एलान को ईरान ने ठुकराया, कहा-‘हारने वाली शर्ते नहीं थोप सकते’

मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और फिलहाल UPSC की तैयारी कर रही थी। बुधवार सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा था कि घटना के समय मृतका के माता-पिता जिम गए हुए थे।ममाले में का शक एक पुराने नौकर पर जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वो राजस्थान का रहने वाला है।कुछ महीने पहले उसको निकाल दिया गया था।फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now