पटना में सिपारा पुल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2026

पटना में सिपारा पुल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली

पटना: जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपारा पुल इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है। बेऊर इलाके के कृषि फर्म के पीछे मुठभेड हुई है।

रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली

छापामारी करने गई थी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को इलाके में अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सिपारा क्षेत्र में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

तेजप्रताप यादव देर रात प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे, बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत

इलाके में बढ़ी सतर्कता

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक बयान के बाद सामने आएगी।

See also  लालू यादव बिहार में बलात्कार की तुलना पर फंसे, कोर्ट ने भेजा RJD अध्यक्ष को नोटिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now