बिहार के 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, पटना में 41°C के पार पहुंचा पारा, गयाजी सबसे ज्यादा गर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2026

झारखंड में 27 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 12 जिलों में पारा 40 के पार, पलामू में 45.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पटनाःबिहार में गर्मी ने अप्रैल महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बिहार में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रभाव रहेगा, जिसमें तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।अगले दो दिनों तक मौसम गर्म व शुष्क बने रहने के साथ उष्ण लहर (Heat Wave) का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। दक्षिणी भागों में हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

तेजप्रताप यादव देर रात प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे, बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पटना सहित दक्षिणी भागों में उष्ण लहर रहने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं।उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, 25-27 अप्रैल के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना है। मंगलवार को अरवल में 43 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा दर्ज की गई।बीते 24 घंटों के दौरान अररिया, किशनगंज जिले के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। अररिया में 3.0 मिमी एवं किशनगंज के ठाकुरगंज में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

See also  जिम में एक्सरसाइज करते हुए आपस में भिड़ीं लड़कियां, बाल खींचे-थप्पड़ बरसाए! CCTV में दिखी कैट फाइटिंग

बिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर अपराधियों ने बोला हमला, बमबाजी कर फैलाई दहशत, दो घायल
पटना का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच कर 41.5 डिग्री सेल्सियस एवं 42.7 डिग्री सेल्सियस गयाजी में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।पटना सहित गयाजी, भागलपुर, सबौर, छपरा, डेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा, औरंगाबाद, राजगीर, सिवान के जीरादेई, भभुआ, अरवल एवं जहानाबाद में उष्ण लहर जैसे हालात बने रहे। पटना सहित 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में गर्म पछुआ हवा के कारण दिन और रात शुष्क बना रहा। कैमूर, डेहरी, राजगीर को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now