- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

तेजप्रताप यादव देर रात प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे, बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2026

तेजप्रताप यादव देर रात प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे, बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत

पटनाः आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने मंगलवार देर रात अचानक जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के शेखपुरा हाउस स्थित आवास पर काफी देर तक दोनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। तेजप्रताप यादव ने जो संकेत दिये है उसके अनुसार प्रशांत किशोर और वो एक साथ नजर आ सकते है।

बिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर अपराधियों ने बोला हमला, बमबाजी कर फैलाई दहशत, दो घायल
बिहार में परिवारवाद के खिलाफ विरोध का स्वर उठाने वाले प्रशांत किशोर के निशाने पर एक ओर सम्राट चौधरी रहते है तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव। दोनों नेताओं की पढ़ाई और परिवारिक पृष्ठभूमि के बदौलत राजनीति का आरोप लगाते रहते है, इसी बीच मंगवार की रात तेजप्रताप यादव से उनकी मुलाकात बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण के संकेत दे रहे है। 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टी के नेताओं का खाता नहीं खुला था। तेजप्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए तो प्रशांत किशोर के लाख दावे के बावजूद उनकी पार्टी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। किसी भी विधानसभा सीट पर उनके उम्मीदवार एनडीए और महागठबंधन को टक्कर देते हुए नजर नहीं आये।

See also  यूट्यूबर और BJP के पूर्व नेता मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

नीतीश कुमार ने भरोसेमंद श्रवण कुमार को बनाया JDU विधायक दल का नेता, 31 साल से लगातार नालंदा के है विधायक
प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जो बाते लिखी है उससे संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में दोनों नेता एक साथ राजनीति करते नजर आ सकते है। तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा है कि आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात Prashant Kishor जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की।इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।तेजप्रताप यादव ने इस पोस्ट में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के साथ राहुल गांधी को भी टैग किया है।

See also  India vs South Africa 1st ODI: विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now