जहानाबाद में NH-22 के टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, बारातियों और कर्मचारियों में मारपीट, फायरिंग में दो युवकों को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2026

जहानाबाद में NH-22 के टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, बारातियों और कर्मचारियों में मारपीट, फायरिंग में दो युवकों को लगी गोली

डेस्कः बिहार के जहानाबाद में एनएच-22 के टोल प्लाजा पर खूनी झड़प देखने को मिला। बारातियों और टोल प्लाजा के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और बात मारपीट-फायरिंग तक जा पहुंची। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए और दो लोगों को गोली लग गई जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने पर नाराज इंजीनियर ने परिवार के 8 लोगों पर चाकू से किया हमला, बुआ की मौत
जानकारी के अनुसार, पटना-गया मेन रोड़ पर स्थित सरथुआ टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात टोल टैक्स भुगतान को लेकर बारातियों और टोल टैक्स कर्मियों के बीच विवाद शुरू हुआ। उमराई बिगहा से बारात लेकर मसौढ़ी के महुआ बाग जा रहे युवक टोल प्लाजा पहुंचे और टोल टैक्स को लेकर कर्मचारियों से उलझ गए। टोल प्लाजा के पास डीजे की धुन पर नाचने के दौरान टोल कर्मियों से उनकी कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आरोप है कि टोल कर्मियों के गार्ड ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी। ​

See also  बिहार का प्लंबर कर रहा था 'गजवा ए हिंद' की तैयारी, सोहेल के आतंकी होने की मां को नहीं थी खबर

बिहार में हीटवेव का असर, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
घटना के बाद तीनों घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि दो युवकों को गोली लगी है जिनका इलाज किया जा रहा है।घायल युवकों की पहचान उमराईबिगहा गांव निवासी ​विकास कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है जबकि एक अन्य युवक आदित्य कुमार बताया जाता है। विकास और रोहित दोनों को गोली का छर्रा लगा है। जबकि आदित्य कुमार मारपीट में जख्मी हो गया है।

ओरिएंट क्राफ्ट के खिलाफ 3000 महिलाओं का प्रदर्शन, कई महीनों से नहीं मिला वेतन, रघुवर सरकार में कंपनी को एक रुपए में मिली थी जमीन
इधर, ​घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मनोज कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गार्ड की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। इस दौरान पुलिस ने ​पास के गांव उमराई बिगहा में भी छापेमारी की। ​एएसपी ने बताया कि टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले भी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

See also  पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now