रांची में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, घायल भार्गव सिंह ने बताया अपराधी का नाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2026

रांची में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, घायल भार्गव सिंह ने बताया अपराधी का नाम

रांचीः पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के पास अपराधियों ने मंगलवार सुबह बाइक पर सवार जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मार दी। जमीन कारोबारी को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। भार्गव सिंह इस गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल भार्गव सिंह ने बताया कि उसे जमीन के विवाद को लेकर गोली मारी गई है। अपराधी ने जिस जगह जमीन कारोबारी को गोली मारी वो रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास वाली गाली है। गोलीबारी की वारदात में घायल युवक को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया।

1200 675 26520628 thumbnail 16x9 r5

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल के टाइमिंग में बदलाव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक हनुमान मंदिर से पूजा करने के बाद अपना प्रसाद लेकर वापस मुड़ ही रहा था कि तभी नकाबपोश एक अपराधी ने उसे पीछे से गोली मार दी, जिससे भार्गव सिंह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया।शोरगुल की आवाज सुनकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया।

See also  रांची के कांके में जिला परिषद के पूर्व सदस्य और BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या, बाबूलाल और सुदेश ने की परिजनों से मुलाकात, NDA का कल रांची बंद

 

झारखंड में आज और कल लू और बारिश दोनों, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

इस मामले में पुलिस ने पारित कार्रवाई करते हुए गोली कांड के मुख्य आरोपी विजय टेटे को आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया भार्गव सिंह ने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक ,भार्गव सिंह ने कहा कि विजय टेटे नाम के व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर उसे गोली मारी है।भार्गव सिंह ने कहा कि रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय ने उसे फोन पर धमकी दिया था। रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय और भार्गव के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विजय ने उसे गोली मार दी विजय मूल रूप से कांके गांधीनगर का रहने वाला है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।भार्गव सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now