साइबर फ्रॉड मामले में मगही सिंगर ममता गिरफ्तार, ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर देती थी झांसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2025

साइबर फ्रॉड मामले में मगही सिंगर ममत गिरफ्तार, ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर देती थी झांसा

डेस्कः बिहार के नवादा जिले में साइबर ठगी के आरोप में एक मगही गायिका को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार 23 वर्षीय ममता कुमारी पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावां की रहने वाली है। । वह म्यूजिक ऑफिशियल और शिवांगी फिल्म्स नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है। उसके करीब 3 लाख फॉलोवर हैं। फाइनेंस कंपनी से सस्ते लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के ग्राहकों से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। नवादा जिले में पहली बार किसी महिला को साइबर अपराध से जुड़े मामले में पकड़ा गया है।

बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है नाम, तो चुनाव आयोग देगा एक महीने का समय, SIR पर बड़ा अपडेट
प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले नंबरों की ट्रैकिंग की दौरान तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से साइबर पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को यह कार्रवाई की। आरोपी ममता कुमारी के पास से 2 स्मार्टफोन, 1 पासबुक, 1 आधार कार्ड और 1 कॉपी जिसमें कस्टमर के मोबाइल नंबर आदि डेटा दर्ज हैं, जब्त किया गया है।

See also  BPSC TRE 4 कैंडिडेट्स का महाआंदोलन, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

9 कुत्तों ने एक साथ किया महिला पर हमला, नोंच-नोंच कर किया लहूलूहान
ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी द्वारा एक नामी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की जा रही थी। कस्टमर डेटा से नंबर लेकर उपभोक्ताओं को कॉल किया जाता था और उन्हें अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, फोटो एवं बैंक डिटेल लेकर उन्हें लोन अप्रवूल लेटर भेजा जाता था। विश्वास में आ जाने के बाद ग्राहकों से लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये मांगे जाते थे। इसके बाद अन्य मदों के नाम पर रुपयों की ऑनलाइन ठगी की जाती थी।

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को कह दिया ‘खटारा’, विधानसभा में हुआ खूब हंगामा, बोले-CM हो गए है ‘हाईजैक’
एनसीआरपी पर दर्ज है शिकायत
आरोपी युवती का मोबाइल नंबर प्रतिबिंब पोर्टल पर सक्रिय था। वहीं उसके खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी शिकायत दर्ज है। इधर, युवती के पास से बरामद मोबाइल से भी पुलिस को साइबर ठगी से संबंधित कई साक्ष्य मिले हैं। साथ ही कस्टमर डेटा से मिले मोबाइल नंबरों की भी पुलिस जांच कर रही है। ताकि ठगी के शिकार लोगों की जानकारी लेकर आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाया जा सके।
साइबर थाने में 22 जुलाई को ममता कुमारी समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। युवती ने भी पूछताछ में एक अन्य आरोपी का नाम बताया है, जो जो कथित तौर पर गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीनियर साइबर डीएसपी ने गुरुवार को बताया कि युवती के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। वह मगही गायिका है और यूट्यूब पर उसके तीन लाख से अधिक फॉलोवर हैं।

See also  झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई प्रखंडों के BDO का हुआ तबादला, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now