झारखंड में आज भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, डालटनगंज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, रांची में 40 के करीब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2026

रांची में आज से और बढ़ेगी गर्मी, हीटस्ट्रोक का खतरा, कई जिलों में लू आ अलर्ट, इस साल मई 7 डिग्री तक ज्यादा गर्म

रांचीः झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू का प्रकोप दिख रहा है। रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। डालटनगंज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। वहीं पांच अन्य जिलों में भी पारा 40 डिग्री को पार कर गया। रांची का तापमान भी सामान्य से छह डिग्री बढ़कर 39.3 डिग्री पर पहुंच गया। इसी बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के कारण रांची के रिम्स और सदर अस्पताल में पिछले तीन दिनों में 40 से ज्यादा लू के शिकार मरीज गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे है, जिसमें से 17 इलाजरत है।

लोहरदगा में कचरे से खाना ढूंढकर खाते बच्चों की तस्वीर आई सामने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को दिया आवश्यक मदद करने का निर्देश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। कई जगह लू भी चलेगी। भीषण गर्मी के कारण रिम्स और सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। राज्य सरकार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को लेकर गंभीर है। राज्य के आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सभी जिलों के डीसी को स्थिति से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि वह स्वयं पूरे राज्य के स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे। आम जनता की सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी जिलों के डीसी से कहा है कि जिन क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप अधिक है, वहां तत्काल प्रभाव से स्कूलों में कुछ दिनों के लिए अवकास घोषित करें।

See also  झारखंड में आज कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं दिखेगा लू का कहर, गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव

गिरिडीह में ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 अप्रैल को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, परिश्वमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में लू चलेगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now