रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की। शनिवार को उन्होंने पुरुलिया जिले के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के उम्मीदवार सोमेश बेलथरिया के लिए चुनाव प्रचार किया। हेमंत सोरेन की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का फूट डालो और राज करों की नीति है। बीजेपी ने समाज में जहर भरने का काम किया है। उसने आदिवासी को आदिवासी से, हिंदू को मुस्लिम से, अगड़ा को पिछड़ा से लड़ाने का काम किया है। दुनिया भर के लोग बीजेपी की राजनीति को बहुत बुरी नजर से देखते है।
झारखंड में 42 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए
झारखंड सीमा से लगे काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन जनसभा में आई भीड़ को देखकर बहुत उत्साहित हुए। उन्होंने एक ओर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में वोट मांगा तो दूसरी ओर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। हेमंत सोरेन ने महिला आरक्षण बिल के बहाने बीजेपी पर खूब निशाना साधा और कहा कि बीजेपी पहले अपना इतिहास देखे कि महिलाओं के प्रति उनका क्या व्यवहार रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि बंगाल का यह चुनाव एक निर्णायक चुनाव है।आदरणीय ममता दीदी अकेले भाजपा जैसी फ़िरकापरस्त पार्टी के साथ लड़ रही है। हम भी ममता दीदी की इस लड़ाई में उनके साथ हैं। पूरी बंगाल की जनता दीदी के साथ खड़ी है। बंगाल का हर एक वर्ग – आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक, अमीर, गरीब – सभी वर्ग ममता दीदी के साथ खड़ा है।
झारखंड में 17 जिलों के उपायुक्तों का तबादला, रांची के DCC समेत चार युवा अधिकारी पहली बार DC बने
हेमंत सोरेन ने आगे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज काशीपुर की धरती पर उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी है। यह चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता, अपने अधिकार और अपने भविष्य की रक्षा का चुनाव है।मैं यहाँ सोमेश बेल्थेरिया के समर्थन में खड़ा हूँ, क्योंकि वे इस क्षेत्र की आवाज़ हैं, यहाँ के लोगों के संघर्ष और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।तृणमूल कांग्रेस ने झामुमो की तरह हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की राजनीति की है — और यही रास्ता देश को आगे ले जा सकता है।आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाज़ दबाने और समाज को बाँटने की कोशिश हो रही है। ऐसे समय में पश्चिम बंगाल की जनता ने हमेशा की तरह एक मजबूत संदेश देने का काम किया है — कि यहाँ की राजनीति विकास, भाईचारे और सम्मान की होगी, न कि डर और विभाजन की।मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि भारी संख्या में मतदान कर Somesh Beltharia को विजयी बनाएं और एक ऐसी सरकार को मजबूत करें जो आपके हक, आपकी पहचान और आपके भविष्य के लिए लड़ती रहे।


