थानेदार के सिर पर चढ़ा आशिकी का भूत! घर में घुस लड़की को उठा लाया थाने; चली गई थानेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2025

jharkhand_police

झारखंड पुलिस के एक थानेदार को उसकी हिमाकत भारी पड़ गई। यहां धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसना महंगा पड़ गया। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शिकायत मिलने के बाद सोनू कुमार से थानेदारी छीन ली।

घनुडीह प्रभारी से हटा कर हरिहरपुर थाना में जेएसआई बना दिया गया। उनकी जगह कुमारधुबी ओपी के पूर्व प्रभारी और लाइन में पदस्थापित सब इंस्पेकटर पंकज कुमार को घनुडीह का नया प्रभारी बनाया गया है।

हाल ही में तत्कालीन प्रभारी सोनू कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह एक महिला और उनके परिवार को आधी रात को वर्दी का रौब झाड़ते हुए जबरन थाना ले आए थे। पीड़ित महिला के वायरल वीडियो में वह सोनू कुमार पर आरोप लगा रही हैं कि सोनू उनकी पुत्री को पसंद करते हैं, वह पुत्री से शादी करना चाहते हैं।

See also  LeT कमांडर अबू सैफुल्ला मारा गया, CRPF,RSS HQ और IISc पर हमलों में था शामिल

गलत तरह से छुआ, मैं चिल्लाई; विदेशी महिला Vlogger के लिए डरावनी थी होली, बताई दर्दनाक कहानी

मना करने पर दारोगा भड़क गए और घनुडीह छोड़ कर अपने पूर्व पदस्थापना वाले धनबाद थाना पहुंचे और यहां की गश्ती पार्टी के साथ उनके बिनोद नगर स्थित घर में धमक पड़े। रात में बिना महिला पुलिस के महिला के घर पहुंचे दारोगा ने जबरन महिला, पुत्री और पुत्र को उठा कर रात में धनबाद थाना ले आए।

धनुडीह के तत्कालीन थाना प्रभारी का महिला के घर में घुसकर धमकाने और महिला के साथ ही उनकी बेटी उनकी बेटा को भी थाने लाए थे। इस मामले पर अब गाज गिर चुकी है। एसएसपी ने उन्हें थाना प्रभारी पद से हटा दिया है। अब उनको दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। उनपर आरोप है कि उन्होंने बिना महिला पुलिस के घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को उठाकर थाने ले आए थे। अब कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

See also  देवघर-जामताड़ा से 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

हुजूर…अकेले में पोर्न देखती थी पत्नी, हस्तमैथुन की भी आदत; HC ने खारिज कर दी पति की तलाक की अर्जी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now