बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2026

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

पटनाः बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार को एक साथ 10 आईएएस और 11 बिप्रसे अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश जारी किया। इसके तहत कई जिलों में डीडीसी, एसडीओ, डीटीओ का तबादला किया गया है।
कई IAS अधिकारियों को नए जगह भेजा गया
सरकार की तरफ से जारी चिट्ठी के मुताबिक, कई सीनियर IAS अफसरों को नई जगह भेजा गया है, जिसमें संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। मनोरंजन कुमार को शिक्षा विभाग से विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर भेजा गया है और डॉ. गगन को गयाजी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विधु भूषण चौधरी को उद्योग विभाग में अपर सचिव, कृत्यानन्द रंजन को नालन्दा का नगर आयुक्त और मनोज कुमार को उद्योग विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। हेमन्त कुमार सिंह बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के नए सचिव होंगे, जबकि प्रदीप सिंह को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गयाजी और नालंदा में नए नगर आयुक्त
2016 बैच के आईएएस गगन को बिहार राज्य भंडार निगम से स्थानांतरित कर गयाजी के नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
2017 बैच के आईएएस कृत्यानंद रंजन को परिवहन विभाग का अपर सचिव से ट्रांसफर कर नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है।
हेमंत BPSC में सचिव बने
2017 बैच के आईएएस हेमंत कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का सचिव बनाया गया है। उनका युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग से तबादला कर दिया गया है।
नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार का उद्योग विभाग में उसी पद पर ट्रांसफर किया गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले-
वैशाली के अपर समाहर्ता (एडीएम) संजय कुमार का शिवहर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर ट्रांसफर हुआ है।
कुमारी अनुपम सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से स्थानांतरित कर औरंगाबाद में डीडीसी लगाया गया है।
दरभंगा के अपर समाहर्ता राकेश कुमार को शेखपुरा में डीडीसी के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है।
गयाजी के एडीएम आदित्य कुमार पीयूष अब जहानाबाद के डीडीसी होंगे।
मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात इंद्रवीर कुमार को सुपौल भेजा गया है। उन्हें सुपौल का डीडीसी बनाया गया है।
पश्चिम चंपारण में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक अरुण प्रकाश को भोजपुर का डीडीसी नियुक्त किया गया है।
मधेपुरा और पूर्णिया में नए डीटीओ
पटना में नगरपालिका प्रशासन के परियोजना पदाधिकारी अभिषेक आनंद का मधेपुरा में डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) के रूप में तैनाती की गई है।
अररिया सदर की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी का तबादला कर पूर्णिया का डीटीओ बनाया गया है।
झंझारपुर एसडीओ का दरभंगा तबादला
झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव का दरभंगा में सदर एसडीओ के पद पर ट्रांसफर हो गया है।
शाहिद परवेज को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाकर भेजा गया है।
आनंद उत्सव को मुजफ्फरपुर पूर्वी का नया एसडीओ बनाया गया है। उनका मधुबनी के फुलपरास से ट्रांसफर हो गया है।

See also  रांची से लापता छात्र हिमांशु मुंडा रामगढ़ से सकुशल बरामद, माता-पिता को सौंपा गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now