पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का करीबी दिनेश अग्रवाल गिरफ्तार, रिम्स में मंत्री ने दिलाया था ‘खास’ कमरा, विनय चौबे का करीबी भी अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2026

जमशेदपुरः पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी दिनेश अग्रवाल को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । दिनेश अग्रवाल पर रांची में फर्जी कागजात पर 200 करोड़ रुपए की जमीन की खरीद बिक्री का आरोप है । रांची पुलिस ने दिनेश अग्रवाल को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है ।  इतना ही नहीं इस मामले उनके सहयोगी अयान सरकार और निलय सेनगुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन घोटाले में निलंबित आईएएस विनय चौबे के करीबी रहे निलय सेनगुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है । बताया जा रहा है कि निलय सेनगुप्ता का शराब घोटाले में आरोपी विनय चौबे से करीबी रिश्ते थे । रांची के सिटी एसपी पारस राणा की टीम ने दिनेश अग्रवाल, निलय सेनगुप्ता और आयन सरकार को गिरफ्तार किया है  । तीनों से पहले जमशेदपुर के एक गुप्त स्थान पर पूछताछ की गई बाद में इन्हें रांची ले जाया गया है।

See also  बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के रिश्तेदार पर राजस्व कर्मचारी को जूते से पीटने का आरोप, FIR दर्ज

इस पूरे मामले के तार पूर्व आईएएस अधिकारी विनय चौबे से भी जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसकी जांच पहले एसीबी ने शुरू की थी। दिनेश अग्रवाल के बड़े भाई अशोक अग्रवाल ने गिरफ्तारी की जानकारी दी ।  अशोक अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को दिनेश कदमा स्थित भाटिया बस्ती आवास से निकले ही थे कि कदमा रंकिणी मंदिर के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम पिछले एक सप्ताह से शहर में डेरा डाले हुए थी और दिनेश व अयान की तलाश कर रही थी।

दिनेश अग्रवाल-

  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के रिम्स प्रतिनिधि; कदमा निवासी
  • मुख्य बिचौलिया और फाइनेंसर; सरकारी व विवादित जमीनों के दस्तावेजों में हेरफेर। अयान सरकार व्यवसायी और बिल्डर
  • सोनारी निवासी, दिनेश अग्रवाल का सहयोगी
  • फर्जी कागजात तैयार करने और जमीन सिंडिकेट चलाने में सक्रिय।

निलय सेनगुप्ता

  • कदमा निवासी | आईएएस विनय चौबे का करीबी
  • रांची मंत्रालय में दखल और रसूख का इस्तेमाल। |

रिकॉर्ड रूम से कागजातों में करता था छेड़छाड़

बताया जा रहा है कि तीनों का कोलकाता से रांची तक नेटवर्क फैला था । अब इसे पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है । जांच एजेंसियों के अनुसार, यह गिरोह कोलकाता और रांची के रिकॉर्ड रूम से पुराने दस्तावेजों की चोरी करने या उनमें छेड़छाड़ कर फर्जी मालिक खड़े करने में माहिर था। दिनेश अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने जमशेदपुर के प्राइम लोकेशन वाली जमीनों के फर्जी कागजात तैयार करवाने के लिए बिचौलिए और फाइनेंसर की भूमिका निभाई।

See also  गोड्डा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

बन्ना गुप्ता ने रिम्स में दिनेश को दिलाया था कमरा

दिनेश अग्रवाल को रिम्स (रांची) में बाकायदा एक विशेष कमरा आवंटित था, जहां से वह विभाग के कार्यों में हस्तक्षेप करता था। विधायक सरयू राय लगातार दिनेश अग्रवाल और एमजीएम अस्पताल में सक्रिय राजेश बहादुर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। अब जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि फर्जी जमीन सौदों से अर्जित धन को स्वास्थ्य विभाग के किन प्रोजेक्ट्स या “सफेदपोश” लोगों तक पहुँचाया गया। आपको बता दे की तीनों आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय हेराफेरी के कोण से भी हो रही है जांच। रांची पुलिस यह पता लगा रही है कि इस सिंडिकेट में और कितने रसूखदार लोग शामिल हैं। वही जमशेदपुर के कई बड़े बिल्डर और भू-माफिया अब रडार पर हैं। हालांकि दो और लोगों के गिरफ्तार होने की सूचना है लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now