पूर्वी सिंहभूम में फिर मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, बहरागोड़ा इलाके में दहशत

पूर्वी सिंहभूम में फिर मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, बहरागोड़ा इलाके में दहशत

डेस्कः पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में एक बार फिर से द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का बम मिला है। पानीपोड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में बम मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग रात को मछली पकड़ने के लिए गए थे। गर्मी के कारण नदी का जलस्तर कम हो गया है जिसके कारण अचानक लोगों ने पानी के अंदर बम को दिखा। बम दिखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

झारखंड में सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी, प्रिंसपल पर लगा आरोप
यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में बम मिला हो. इससे पहले 17 मार्च को सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बम बरामद किया गया था। उस समय सेना के विशेषज्ञ टीम द्वारा अमेरिकी निर्मित बम बताया गया था। इसके साथ ही गांव में ही एक बम मिला था। जिसकी द्वितीय विश्व युद्ध में उपयोग होने की बात बताई गई थी। विगत दिनों सेना की टीम द्वारा लगभग आठ दिन बाद बम को डिस्पोज किया गया था।

See also  बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप,महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही किया वोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now