डेस्कः झारखंड के हजारीबाग जिले में छात्राओं के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रिंसपल पर छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं ने इससे पहले चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।यह मामला अब बाल कल्याण समिति हजारीबाग तक पहुंच चुका है. इसके साथ ही कार्रवाई के लिए चरही थाने में आवेदन भी दिया गया है।
धनबाद में कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल
एक सरकारी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है।स्कूल के हेडमास्टर पर लगभग 12 से ज्यादा छात्राओं ने पढ़ाई के दौरान शारीरिक छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है, जब दो छात्राओं ने बाल संरक्षण आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही आयोग की टीम चरही पुलिस के साथ स्कूल पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच की। इसके बाद बुधवार को पीड़ित छात्राओं को बाल कल्याण समिति के पास बयान और गवाही के लिए हजारीबाग ले जाया गया। जांच के बाद आयोग ने चरही थाना को हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

