बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम नहीं होंगे निशांत कुमार, JDU-BJP से एक-एक विधायक बनेंगे उपमुख्यमंत्री

बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम नहीं होंगे निशांत कुमार, सम्राट चौधरी होंगे मुख्यमंत्री और JDU-BJP से एक-एक विधायक बनेंगे उपमुख्यमंत्री

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां चल रही है। नीतीश कुमार ने अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद ने इस्तीफा दे दिया है। सम्राट चौधरी बुधवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ने इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया, इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट को नेता चुना जाएगा। सम्राट चौधरी बुधवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री शपथ ले सकते है। बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री होने जा रहा है।

नीतीश कैबिनेट के अंतिम बैठक का हुआ फोटो सेशन, मीटिंग में रहा भावुक माहौल, थोड़ी देर बाद देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नये नेता का चुनाव होगा। विधानमंडल दल के नेता के तौर पर नीतीश सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चुना जाएगा। बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार और निशांत दोनों ही नहीं चाहते थे कि निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। इसके बाद फैसला हुआ कि जेडीयू की ओर से सबसे वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं बीजेपी की ओर से विजय सिन्हा एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

See also  आम बजट 2025-26ः निर्मला सीतारमण की 100 बड़ी बातें- जमीन से आकाश तक कितना बदलेगा हिन्दुस्तान

बिहार में भ्रष्ट थानेदार अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप
नई सरकार के गठन में लवकुश समीकरण के साथ छेड़छाड़ नहीं किया गया है इसलिए कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी बीजेपी आलाकमान के साथ-साथ नीतीश कुमार की भी पहली पसंद है। कभी लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे बिजेंद्र यादव को सरकार में नंबर दो की हैसियत दी जाएगी, वो इस सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री होंगे। सवर्ण वर्ग के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए विजय कुमार सिन्हा को एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now