नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन हुआ उग्र, गाड़ियों में तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन हुआ उग्र, गाड़ियों में तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

डेस्कः नोएडा में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया और हालात तनावपूर्ण बन गए। पिछले तीन दिनों से चल रहा यह प्रदर्शन बेहतर वेतन और काम की शर्तों की मांग को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी में बदल गया है।इन्होंने पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया और कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ को आग के हवाले कर दिया।

नीतीश काल का अंत, अब बिहार पर सम्राट चौधरी का राज? निशांत का डिप्टी सीएम बनना तय, कैबिनेट में होगा कौन-कौन?
सेक्टर 59, 60, 1 और 84 जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में फैक्ट्री मजदूर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

संसद-विधानसभाओं में महिलाओं को 2029 में मिलेगा आरक्षण, विपक्षी दलों से पीएम मोदी की बड़ी अपील
कुछ जगहों पर गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तनाव बढ़ने के कारण कई फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now