ट्रेजरी घोटाले का असरः रांची के 5 हजार पुलिसकर्मियों के वेतन मद की हो रही है जांच

ट्रेजरी घोटाले का असरः रांची के 5 हजार पुलिसकर्मियों के वेतन मद की हो रही है जांच

रांचीः झारखंड में बोकारो, हजारीबा और पलामू के बाद अब रांची जिले में लगभग 5000 पुलिसकर्मियों के वेतन मद की जांच की जा रही है, क्योंकि सेवानिवृत कर्मियों के नाम पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी निकासी के घोटाले का मामला सामने आया है। ऐसे में वित्त सचिव ने सभी एसएसपी और एसपी को वेतन निकासी की गहन जांच और पे-स्लिप का सत्यापन अनिवार्य करने का सख्त निर्देश दिया है।

ट्रेजरी घोटाले की होगी CID जांच, DSP और SP भी जांच के घेरे में, मास्टरमाइंड शंभु हेलीकॉप्टर से दीघा गया था पार्टी करने
बताया जाता है कि बोकारो, हजारीबाग और पलामू में वेतन घोटोल के बाद अब रांची सहित अन्य जिलों में भी 5000 पुलिसकर्मियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बोकारो और हजारीबाग मामले में सेवानिवृत या अन्य जिलों में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के नाम पर वेतन निकालने का आरोप है। वित्त विभाग ने जांच के बाद सख्त कदम उठाने और दोषी लेखपालों व अन्य अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला राज्य के पुलिस महकमे में वित्तीय अनियमितताओं के बड़े खुलासे के अंतर्गत आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now